भाजपा के 'भ्रम' का तोड़ निकालेंगे कांग्रेसी, जीतू पटवारी ने डुमना में दिया जीत का मंत्र


जबलपुर।
 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के शुक्रवार सुबह डुमना विमानतल पहुँचने पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ संक्षिप्त चर्चा करते हुए उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने और पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरी सजगता से निभाने की नसीहत दी।

जनता के बीच जाने का निर्देश

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटवारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा द्वारा जनता के बीच फैलाए जा रहे भ्रम की असल तस्वीर उजागर करना ही मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को ब्लॉक और जमीनी स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। तय कार्यक्रम के अनुसार पटवारी को सुबह 10 बजे जबलपुर सर्किट हाउस-1 में एक विशेष संवाद सत्र में हिस्सा लेना था। लेकिन अचानक कार्यक्रम में बदलाव हुआ और वे सर्किट हाउस जाने के बजाय सीधे सड़क मार्ग से शहडोल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे वहां आयोजित जनआक्रोश रैली में शामिल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post