khabar abhi tak

सीएम डॉ मोहन यादव बोले, नक्सली समस्या कैंसर के जैसी है, बालाघाट में पहली बार होगी कैबिनेट की बैठक, ,

बालाघाट। एमपी के बालाघाट में नक्सली समस्या समाप्त होने के बाद पहली बार मोहन कैबिनेट की बैठक बालाघाट में होगी। इस बात की घोषणा सीएम डॉ मोहन यादव ने की है। सीएम श्री यादव आज बालाघाट पहुंचे, यहां पर शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नक्सली गतिविधि पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

                               सीएम ने हॉक फोर्स के 60 जवानों को बैच लगाकर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया। जिन्होंने नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। यह पदोन्नति उन जवानों को दी गई, जिन्होंने 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सीएम जिले में 100 करोड़ 90 लाख रुपए के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने पुलिस की विधांजलि कार्यक्रमए एकल केंद्र और 32 थानों के आईएसओ मिलने की शॉर्ट वीडियो फिल्म का शुभारंभ किया। बालाघाट में सीएम यादव ने नक्सली समस्या को कैंसर बताया। वहीं उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री लिखीराम की नक्सलियों की ओर से हत्या किए जाने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि आज कांग्रेसी खामोश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री की हत्या का बदला उनकी सरकार ने लिया। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी का तीन बार नाम लिया। क्रमपूर्व पदोन्नति में शामिल जवानों को मुख्यमंत्री ने फीता काटकर सम्मानित किया।

60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन प्रदान किया-

60 हॉकफोर्स जवानों को क्रमपूर्व पदोन्नति के साथ ही 10 परिवारों के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। यह वे 14 परिवार हैं जिन्होंने अपने परिजनों को नक्सली घटना में खोया है। जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के साथ हो नक्सली घटना में शहीद होने वाले आमजन के परिवार के 14 परिवारों को नौकरी का पत्र सौंपा। साथ ही बैगा महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आदिवासी टीमों और नक्सल में बेहतर काम करने वाले सीआरपीएफ को भी सीएम ने सम्मानित किया। इस अभियान में हॉक फोर्स के जवानों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के मलाजखंड दलम के पांच सदस्यों रीता उर्फ तुब्बी, श्रीरांगु हिड़ामी उर्फ देवचंद, सुमन, ईमला उर्फ तुलसी और रवि मड़ावी उर्फ बदरे को मार गिराया था।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak