जबलपुर। माढ़ोताल में लूटपाट करने वाले मोअरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की चेन बरामद कर ली है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि लूट करने के आरोप में अधारताल निवासी प्रिंस हल्दकार ओर तनिष्क कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद गठित टीम द्वारा पतासाजी दौरान घटना स्थल मे आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज चैक किये गये थे। मिले फुटेज में चिन्हित करते हुये मुखबिरों को लगाया गया था। दौरान तलाश पतासाजी के मुखबिर की सूचना पर दीन दयाल बस स्टेण्ड के पास दबिश देते हुये चिन्हित प्रिंस हल्दकार एवं तनिष्क कोरी को मोटर सायकल सहित पकड़ा।ं दोनों को थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर 9 फरवरी को कटंगी बायपास के पास बजरंग नगर मे एक महिला से हार छीनना स्वीकार किया एवं छीना हुआ हार अपनी मोटर सायकल के टूल बाक्स में छिपाकर रखना बताया ।
आरोपी तनिष्क की निशादेही पर छीना हुआ रानी हार वजनी लगभग 5 तोला कीमती लगभग 7 लाख रूपये का तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9134 जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

