khabar abhi tak

ज्योतिषीय गणना का हवाला: 4 मार्च को मनेगी होली, छुट्टी की तारीख बदलने की उठी मांग


मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन भोपाल को पत्र प्रेषित कर राज्य शासन द्वारा घोषित होली का सामान्य अवकाश 3 मार्च के स्थान पर 4 मार्च 2026 को करने का आग्रह किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ज्योतिषियों की गणना और समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च को होगा, जबकि धुलेंडी यानी रंगों का मुख्य त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। 4 मार्च को शहर भर में होली खेले जाने के कारण शासकीय कर्मचारियों के लिए कार्यालय पहुंचना व्यावहारिक रूप से असंभव होगा। ऐसी स्थिति में कर्मचारी न तो शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे और न ही त्योहार मना सकेंगे। इस मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए संघ के प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव 'वायु', देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, के.जी. पाठक, बृजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा, कपिल दुबे, राहुल पांडेय और अखिलेश वर्मा ने शासन से सामूहिक अनुरोध किया है कि जनभावनाओं और व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए 3 मार्च के अवकाश को परिवर्तित कर 4 मार्च किया जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से समस्त कर्मचारी जगत होली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ अपने परिवार के साथ मना सकेगा और शासकीय कार्य में भी कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak