khabar abhi tak

22 फरवरी को आयोजित होगी 44वीं तेज चाल प्रतियोगिता: 65 वर्ष से अधिक उम्र के बाहरी नागरिक भी ले सकेंगे हिस्सा


जबलपुर
। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को 44वीं तेज चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे रामपुर स्थित पाण्डुताल मैदान से प्रारंभ होगी। ​इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें बिजली कंपनियों के कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिजनों के अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु के बाहरी महिला व पुरुष प्रतिभागियों को भी शामिल होने का अवसर दिया गया है। साथ ही, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने पर सम्मानित भी किया जाएगा।

​13 वर्गों में होगा मुकाबला और अलग-अलग निर्धारित मार्ग

​प्रतियोगिता के संचालन के लिए प्रतिभागियों को उनकी आयु के अनुसार कुल 13 वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें 21 से 75 वर्ष तक की आयु के लिए 10 वर्ग और सुरक्षा विभाग व खिलाड़ियों के लिए 3 अलग वर्ग बनाए गए हैं। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजकों ने महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। महिलाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए पाण्डुताल मैदान से एमओ क्वाटर्स, तरंग प्रेक्षागृह, शक्तिभवन मेन गेट और जलपरी रोड होते हुए तीन बत्ती चेक पोस्ट तक का मार्ग तय है। वहीं, अन्य पुरुष और सुरक्षा विभाग के कर्मियों के लिए यह मार्ग नयागांव एरिया स्टोर और हनुमान चौकी तक विस्तारित रहेगा।नियमों के अनुसार, प्रतिभागियों को केवल तेज चलकर ही दूरी तय करनी होगी। दौड़ने वाले प्रतिभागियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव वित्त देवेन्द्र चढ़ोकार से 9425806385, कार्यालय प्रभारी अजय उशेकरवार से 9424657122 व एथलेटिक्स प्रभारी मिथिलेश सिंह से 9981812016 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak