khabar abhi tak

संविदा का भविष्य सुरक्षित करे सरकार: 15 वर्ष की सेवा पर नियमितीकरण और आउटसोर्स को 50% कोटा की मांग


  • बिजली कंपनियों में 'समान कार्य-समान वेतन' लागू हो, संविदा कर्मियों के संविलियन पर फेडरेशन का अल्टीमेटम 

  • जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक और सम्मेलन का भव्य आयोजन उज्जैन में किया गया। इसमें प्रदेश भर से जुटे पदाधिकारियों ने बिजली क्षेत्र के संविदा, आउटसोर्स और नियमित कर्मचारियों सहित पेंशनर्स की ज्वलंत समस्याओं पर हुंकार भरी। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी.पी. पाठक ने मुख्यमंत्री द्वारा 10 वर्ष की सेवा वाले संविदा कर्मियों को नियमित करने की घोषणा का स्वागत किया, लेकिन पुरजोर मांग की कि 15 वर्षों से सेवा दे रहे सभी संविदा कर्मियों को भी बिना शर्त नियमित किया जाए। साथ ही, आगामी भर्तियों में आउटसोर्स कर्मचारियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने और तकनीकी आउटसोर्स कर्मियों का 20 लाख रुपये का बीमा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

  • वेतन विसंगति और पेंशनर्स की समस्याओं पर एकजुटता का आह्वान


  • ​सम्मेलन में वक्ताओं ने 'समान कार्य-समान वेतन' के सिद्धांत पर जोर देते हुए कंपनी कैडर के कर्मियों को नियुक्ति दिनांक से ही पूर्ण वेतन देने और लाइन परिचारकों की सेवानिवृत्ति आयु 55 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की। पाठक ने स्पष्ट किया कि धारा 49(6) की गलत व्याख्या से 7 लाख पेंशनर्स प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हें तत्काल राहत दी जानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह राजपूत ने की। इस दौरान जोनल सचिव रामेश्वर गांगे ने अतिथियों का सम्मान किया।

    इनकी रही विशेष उपस्थिति

    बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष खूबचंद शर्मा, एनके यादव, उमाशंकर मेहता, सुरेश बाबू खरे, आर.के. कौशिक, संगठन मंत्री दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, किशोर चौहान और अवसार अहमद ने संगठन की मजबूती पर विचार रखे। अन्य वक्ताओं में कार्तिक शर्मा, गोपाल चौहान, रमेश चंद्र मालवीय, विजय पांडे, मनोज पाठक और दिलीप पाठक शामिल थे। ​कार्यक्रम में दीपेश दुबे, दिलीप शर्मा, महेंद्र भदोरिया, अनुजक, राकेश भैसारे, दीप बिहाणी, परमजीत सिंह, राजमणि, संकेत त्रिपाठी, कुमरन, जमिलुदीन अंसारी, इरफान उलहक, जेड एस अंसारी और विजय प्रजापत ने भी सहभागिता की। संचालन एनके यादव ने किया एवं आभार मोहम्मद फरीद मंसूरी ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak