भक्ति धाम स्वास्थ्य शिविर में 1200 से अधिक मरीज लाभान्वित, देखें वीडियो



जबलपुर।
पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है, दरिद्र.नारायण की सेवा करने से भगवान आशीर्वाद के साथ ही सेवा करने वाले को सफल प्राप्त होता है। सामाजिक जीवन में स्व के उत्थान के साथ ही देश और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। महिला मंडल घर परिवार समाज के साथ ही निर्बल को आत्म निर्भर बनाने और दुःख दर्द दूर करने का निरंतर प्रयास करता है उक्त उद्गार सिंधु जागृति महिला सेवा समितिए मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के तत्वावधान में भक्ति धाम में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में परम पूज्य स्वामी अशोकानंद महाराज ने दिए। 

स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष नेमा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अजय वाधवानी, दंत रोग विशेषज्ञ सौरभ बिलवानी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. श्रीकान्त साहू, डॉ. मथुरा कोचर, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गौरव कोचर एवं सहयोगी स्टाफ के सहयोग से 510 मरीजों को आंख दांत और शारीरिक व्याधियां दूर करने में सफल रहा। स्वास्थ्य शिविर में लीपिड प्रोफाइल, शुगर बीपी सभी पेथौलाजी जांचें, दवाइयां निःशुल्क वितरण किया गया।

शिविर में सिंधु जागृति महिला सेवा समिति की करिश्मा शर्मा, ममता कुकरेजा, सोनम मंध्यानी, काजल भागचंदानी, विमला जगवानी, वीनू मखीजा, भावना आहूजा, सपना कंधारी, रंजना तिवारी, किरण भानू मंजूला, प्रिया पंजवानी, मीना,  सोनिया वाकुलकर, उमेश पारवानी, विजय पंजवानी, सुनील भागचंदानी, दीपक असरानी, मनोज नारंग, पुष्पराज तिवारी, महिपाल, रामजी शर्मा सहित भक्तिधाम सेवा समिति के कार्यकताओं का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post