जबलपुर। आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य को लेकर पुलिस ने एक हफ्ते में 100 से अधिक बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे अपराधी जो लगातार अपराधों में संलिप्त हैं, अथवा जिनके द्वारा भविष्य में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की प्रबल संभावना है, उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार करने हेतु आदेशित किया था। आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अंजना तिवारी, सूर्यकांत शर्मा, पल्लवी शुक्ला के निर्देशन में सभी नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना शहर/देहात से एक सप्ताह में 100 से अधिक आदतन अपराधियों का जिला बदर प्रकरण तैयार किये गये जिनमें सबसे अधिक कार्यवाही थाना अधारताल, बेलबाग, माढोताल,, रांझी, गोरखपुर, तिलवारा, हनुमानताल, बरेला, पुलिस द्वारा की गयी है।
