khabar abhi tak

नाबालिगा से दो दिन में दो बार रेप-गैंगरेप, सहेली घुमाने के बहाने जंगल में ले गई, उसके भाई व दो लड़कों ने किया दुष्कर्म

 

सिवनी मालवा। एमपी के नर्मदापुरम स्थित सिवनी मालवा में एक नाबालिगा  से रेप फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की का आरोप है कि सहेली उसे जंगल में लेकर गई थी, जहां तीन लड़के मिले। इनमें से एक सहेली का भाई था। आरोपियों ने पहले उसे दो गोलियां मिलाकर कचौरी खिलाईं। इसके बाद तीनों ने रेप किया।

                        नाबालिग ने आरोप लगाया है कि सहेली दो दिन पहले  भी घुमाने ले गई थी, तब उससे रेप किया गया था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ है जब देर रात लड़की को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को पीडि़ता ने बताया कि बीती दोपहर करीब ढाई बजे एक सहेली उसे घुमाने की बात कहकर महुआ ढाना के पास के जंगल में ले गई। यहां पहले से तीन लड़के और एक लड़की मौजूद थे। पहले कचौरी में मिलाकर दो गोलियां खिलाईं इसके बाद घबराहट महसूस होने लगी। तीनों लड़कों ने गलत काम किया। एक लड़के का नाम अल्लू है। वह सहेली का भाई है और गैरेज पर काम करता है। बाकी दो लड़कों को वो नहीं जानती। वारदात के बाद सहेली गाड़ी से सिवनी मालवा के जयस्तंभ चौक तक लेकर आई। यहां मुझे छोड़ दिया। खबर देने पर परिचित आ गए, जिन्होने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि रात करीब 3 बजे अस्पताल से सूचना मिली थी। इसमें एक नाबालिग लड़की के मेडिकल परीक्षण के लिए आने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले भी पीडि़ता से किया था रेप-

पीडि़त ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले भी वही सहेली घुमाने के बहाने बायपास पर लेकर गई थी। यहां एक लड़के ने उसके साथ रेप किया था। इस दौरान भी गोली खिलाई थी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए किसी को नहीं बताया।

पिता की मौत के बाद से नाना के घर रहती है-

पीडि़ता पहले बुरहानपुर में पढ़ती थी। करीब चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई। वो तीन साल से सिवनी-मालवा में अपने नाना के यहां रह रही है। अब स्कूल नहीं जाती। पीडि़ता की मां बुरहानपुर में ही रहती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak