khabar abhi tak

एमपी : द्वार पर पहुंची बारात, तो टायलेट में दुल्हन ने पीया जहर, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

 
रतलाम. एमपी के रतलाम में एक आश्चर्यजनक घटना हो गई. यहां पर 20 साल की दुल्हन ने दरवाजे पर बारात आने से पहले जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। दुल्हन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

दुल्हन ने जहर क्यों पीया इसका अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस वक्त दुल्हन ने कीटनाशक पीया उस वक्त बारात जनमासे में ठहरी हुई थी। दुल्हन के खुदकुशी की कोशिश करने का पता चलने के बाद दूल्हा सहित पूरी बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।

घटना रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के एक गांव की है। दुल्हन के पिता ने बताया कि रविवार को बेटी की शादी होनी थी। सुबह 10 बजे लग्न तय था और बारात गड़ावदिया गांव से आ चुकी थी। बारात को घर से कुछ दूरी पर बनाए गए जनमासे में रुकवाया था। बारात के घर आने से करीब 10 मिनट पहले दुल्हन बनी बेटी टॉयलेट करने के लिए गई और फिर कुछ देर बाद उसने बताया कि उसने जहर पी लिया है। तबीयत बिगड़ी तो तुरंत उसे रावटी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, वहां से हालत गंभीर होने के कारण रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने दुल्हन को रतलाम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

लड़की की मर्जी से तय थी शादी

दुल्हन के पिता का कहना है कि शादी बेटी की रजामंदी से ही 5-6 महीने पहले शादी तय की थी। शादी की खरीदारी भी दोनों पक्षों ने साथ में मिलकर की थी और बेटी व होने वाले दामाद ने तस्वीरें भी निकलवाई थीं। अब उसने कीटनाशक क्यों पीया ये समझ नहीं आ रहा है। दुल्हन आईसीयू में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि दुल्हन के बयान होने के बाद ही ये पता लग पाएगा कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की। दुल्हन के खुदकुशी की कोशिश करने का पता जब दूल्हा व उसके परिजन को चला तो वो बारात लेकर वापस चले गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak