khabar abhi tak

मैजिक वाहन-मोटर साइकल में भिड़ंत, पिता-पुत्री की मौत, तीन गंभीर

रीवा। एमपी के रीवा स्थित लौवा बाजार में देर रात मैजिक वाहन व मोटर साइकल में आमने-सामने से हुई भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। हादसा उस वक्त हुआ है जब बाइक सवार विश्वकर्मा परिवार के सदस्य सीधी जा रहे थे। पुलिस ने मैजिक वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

                                            पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोटर साइकल सवार सुनील विश्वकर्मा अपनी बेटी इशिका उम्र 5 वर्ष व अन्य तीन लोगों को मोटर साइकल में बिठाकर सीधी जाने के लिए निकले। देर रात दो बजे के लगभग सुनील जब लौवा बाजार से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आए मैजिक वाहन से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पांचों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने 5 वर्षीय इसिका विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वही इलाज के दौरान पिता सुनील विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष की भी जान चली गई। तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही विश्वकर्मा परिवार के सदस्य व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने सुनील व मासूम बच्ची इशिका को इस हालत में देखा तो फूट-फूट कर रोए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak