khabar abhi tak

शहपुरा पुलिस की कार्रवाई से थमे दो पहिया वाहन चालकों के पहिए





जबलपुर।
शहपुरा टोल प्लाजा के पास सोमवार की दोपहर शहपुरा पुलिस की वाहन चैकिंग की कार्रवाई को देखकर दो पहिया वाहन चालकों के पहिए थम गए। चैकिंग हटने के इंतजार में लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए थे। मौके पर जब चालकों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि हम निकलगें तो चालान कट जाएगा। 

शहपुरा टीआई प्रवीण धुर्वे ने बताया कि सड़क से गुजरने वाले वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। अमला टोल नाके के पास तैनात किया गया था ताकि टोल के दौरान रूकने वाली गाड़ियों को चैक किया जा सके। 

मौजूदा हालात ये रहे कि यहां दो पहिया वाहन चालक कुछ तीन सवारी थे, तो कुछ के पास हेलमेट नहीं थे, जिससे वे चैकिंग को देखकर सड़क के किनारे खड़े हो गए थे। मौके पर वाहन चालकों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि...

- भैया, पिछली बार तीन सवारी पर हमें चालान देना पड़ा था। - मुकेश

- गाड़ी के कागज पूरे नहीं हैं। अभी हम जाएंगे तो वे रोक लेंगे। - मुरारी

- हम तो चैकिंग हटने के बाद ही जाएंगे। हमारा खेत पास में है। -संतोष

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak