khabar abhi tak

देवड़ा-नरेन्द्र का जोर-शोर से स्वागत


CIAT की गतिविधियों पर विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री से संवाद

जबलपुर। व्यापारिक संगठन CIAT के मुख्य पदाधिकारियों ने आज विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से नगर प्रवास के दौरान स्वागत व सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, दीपक सेठी, संदेश जैन एवं सीमा सिंह चौहान शामिल रहे। भेंट के दौरान CIAT संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने हाल ही में संपन्न हुई “स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा” की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाया गया। साथ ही व्यापारिक जागरूकता और संगठित प्रयासों से जुड़े अनुभव भी साझा किए गए। इस अवसर पर आगामी समय में व्यापारियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम के आयोजन पर भी चर्चा हुई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने सहभागिता की सहमति प्रदान की। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने CIAT के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक को संगठन और शासन के बीच समन्वय सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधायक रोहिणी ने की मुलाकात


सर्किट हाउस नंबर एक में प्रभारी मंत्री व उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से कैंट विधायक सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान और समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak