khabar abhi tak

रोड पार कर रही वृद्ध महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत


जबलपुर।
सी वर्ल्ड वॉटर पार्क के सामने सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा और अज्ञात वाहन की छानबीन की जा रही है।

भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि शिल्पी नगर निवासी शेख हुसैन ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसकी सास रज्जो बी फेरी लगाकर गद्दे भरने का काम करती थी। बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे सास रज्जो बी घर से शिल्पीनगर से काम करने मेट्रो सिटी बस से तेवर गई थी। दोपहर लगभग 3 बजे उसकी बेटी रोज बी के पास किसी ने फोन कर बताया कि गद्दे भरने का काम करने वाली रज्जोबी सी वर्ल्ड पार्क के सामने मेट्रो बस से उतरकर रोड़ पार करके तेवर जा रही थी। उसी समय अज्ञात फोर व्हीलर का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये रज्जो बी को टक्कर मार दिया। उन्हें उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गये है। सूचना पर वह अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां डाक्टर ने उसकी सास रज्जो बी को चैक कर मृत घोषित कर दिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak