डिजिटल वोटर डेटा: जबलपुर 93.56% तक पहुँचा, दो विधानसभा कम्प्लीट

 


शेष विधानसभाओं में भी डिजिटाइजेशन अंतिम चरण में

जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत जबलपुर जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार रात 8 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 93.56% मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। इसमें एएसडीआर श्रेणी के मतदाता और ऑनलाइन भरे गए प्रपत्र भी शामिल हैं।जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में से पाटन और बरगी में यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। वहीं अन्य विधानसभाओं में भी डिजिटाइजेशन अंतिम चरण में है।

कितने मृतक, कितने हुए शिफ्ट

जिले में कुल घोषित मतदाताओं की संख्या 19,25,472 है। इनमें से 17,81,449 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। एएसडीआर श्रेणी   में 2,10,506 मतदाता दर्ज हुए हैं , जिनमें मृत 49,153, अनुपस्थित 40,376, स्थायी रूप से स्थानांतरित 1,07,659 तथा अन्य 1,221 मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 12,079 ऑनलाइन भरे गए गणना प्रपत्र भी डिजिटाइजेशन में शामिल किए गए हैं। कुल डिजिटाइज्ड प्रपत्रों में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की संख्या 1,34,614 है। जिला निर्वाचन कार्यालय का कहना है कि शेष गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शीघ्र पूरा किया जाएगा। एसआईआर के तहत यह अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विधानसभा–वार प्रगति

पाटन — 100%

बरगी — 100%

सिहोरा — 99.82%

पनागर — 98.75%

जबलपुर उत्तर — 90.19%

जबलपुर पश्चिम — 87.26%

जबलपुर पूर्व — 85.65%

जबलपुर केंट — 83.77%

Post a Comment

Previous Post Next Post