जबलपुर में SIR: घड़ी देखकर काम न करें,टारगेट पर रखें फोकस: गेहलोत

 




जिपं सीईओ ने कुण्डम, पाटन और मझौली में किया निरीक्षण,बीएलओ को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण डेटा अपलोड करने के निर्देश

जबलपुर। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत ने दो दिनों तक लगातार फील्ड निरीक्षण और समीक्षा बैठकें कीं।  उन्होंने विधानसभा कुण्डम के मतदान केंद्र,सुकरी, बघराजी बूथ 32, सहजपुरी, बदुआ बूथ 37 और करनपुरा सहित आजीविका समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसी क्रम में, सीईओ ने पाटन और मझौली तहसील कार्यालयों में SIR की विस्तृत समीक्षा की। दोनों दिन अधिकारियों और बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण, भराई और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

-कोई समस्या हो तो बताएं

सीईओ गेहलोत ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बीएलओ सही और गुणवत्तापूर्ण डेटा संग्रह कर रहे हैं। उन्होंने प्रपत्रों के अपलोड, लंबित फॉर्म और वास्तविक प्रगति की रियल-टाइम समीक्षा करते हुए टीम को कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यदि किसी बीएलओ या अधिकारी को फील्ड में तकनीकी या प्रशासनिक समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी, ताकि SIR का कार्य समय-सीमा में पूरा हो सके।

 सीईओ के मुख्य निर्देश

  • मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण
  • एन्यूमरेशन फॉर्म तुरंत ऑनलाइन अपडेट
  • प्रपत्र वितरण की समय पर जांच
  • गुणवत्तापूर्ण डेटा संग्रह अनिवार्य
  • आवश्यकता पर अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी

  •  किन स्थानों का हुआ निरीक्षण?

          कुण्डम क्षेत्र-सुकरी, बघराजी (बूथ 32), सहजपुरी, बदुआ (बूथ 37), करनपुरा, सीएमटीसी केंद्र एवं पाटन व मझौली-तहसील कार्यालयों में SIR समीक्षा, प्रपत्र अपलोड और कार्य प्रगति की जांच।


Post a Comment

Previous Post Next Post