khabar abhi tak

जिला अस्पताल के ICU के पास बनाई रील, बघेली कलाकार ने लगाए फिल्मी गानों पर ठुमके..!

रीवा। एमपी के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में ICU के पास बघेली कलाकार शैलू शर्मा द्वारा रील बनाने का मामला सामने आया है। यहां पर युवती ने फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उक्त वीडियों की खबर अभी तक पुष्ठि नहीं करता है। यह रील बघेली कलाकार शैलू शर्मा ने बनाकर खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर जहां अति गंभीर मरीज भर्ती होते हैंए इस घटना ने मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर खासी नाराजगी जताते हुए जांच की बात कही है।                                                                                                      

                        अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शासकीय संजय गांधी अस्पताल के अंदर बघेली कलाकात शैलू शर्मा द्वारा फिल्मी गानों पर रील बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने रील बनाकर उसे अपने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म में पोस्ट किी है जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वीडियो में युवती अस्पताल में फिल्मी गानों पर पोज़ देती और डांस करती नजऱ आ रही है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान कोई डांस या रील बनाने की जगह नहीं है। गौरतलब है कि संजय गांधी अस्पताल विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज कई जिलों से इलाज के लिए यहां आते हैं। उनमें से अधिकांश मरीज अति गंभीर होते हैं। ऐसे अस्पताल के अंदर एक युवती द्वारा रील बनाकर सबको चौंका दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में जांच शुरु कर दी है कि आखिर रील बनाने की अनुमति कैसे मिली है किसने दी है। जहां लोग जीवन मृत्यु के बीच जूझते हैं, वहां इस तरह की गतिविधियां आना बेहद चिंता की बात है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak