जबलपुर। अधारताल क्षेत्र में एक अज्ञात विक्षिप्त सांप को ' पप्पी ' लेता रहा। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह है कि लोग उसे सांप छोड़ देने को कह रहे हैं और वह सांप को पकड़ा हुआ है। ऐसे में सांप उसे डस लेता है लेकिन उसके बाद भी वह उसे नहीं छोड़ता है। मौके पर लोगों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे लेकर अस्पताल चली गई है। सोशल मीडिया पर जारी हो रहे ऐसे वीडियो की खबर अभी तक पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि विक्षिप्त कई दिनों से इस क्षेत्र में घूम रहा था। न जाने वह कहां से सांप को पकड़ के ले आया था और ठेलेवालों के यहां दिखाकर हंसता रहा। जब लोगों ने उसे छोड़ देने को कहा तो वह पहले तो गुस्सा हुआ है लेकिन बाद में हंसता रहा।
