khabar abhi tak

इम्तिहान में हुई देर, हाथ से निकल गयी पंसदीदा नौकरी

 

छात्रों के टैलेंट पर भारी पड़ रही रादुविवि प्रशासन की लापरवाही, मई में होने वाले एग्जाम नवंबर में कराए जा रहे 

जबलपुर। रानी दुर्गावती विवि प्रशासन की घनघोर लापरवाही से कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अपनी पसंदीदा जॉब पाने से चूक गये। इन बच्चों को नामी कंपनियों से इंटरव्यू कॉल आ गया है,लेकिन अंतिम सेमेस्टर की मार्कशीट न होने के कारण वे चयन प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ पा रहे। एमबीए दूसरे और चैथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कायदे से मई-जून में हो जानी थी,लेकिर रादुविवि प्रशासन के अधिकारी अपनी धुन मंे मस्त रहे। अब छात्रों की शिकायतों के बाद विवि ने इन परीक्षाओं की तारीख घोषित की है। ये इम्तिहान 6 नवंबर में दिसंबर के पहले सप्ताह तक चलंेगी। ‘ोड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं पांच महीने की देरी से कराई जा रही हैं। 

-बहुत देर से लिया गया निर्णय

  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की लापरवाही के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे एमबीए छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सोमवार को एमबीए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा की समय-सारणी घोषित की है। हालांकि छात्रों का कहना है कि यह निर्णय बहुत देर से लिया गया। नवंबर में परीक्षा होने से परिणाम जनवरी 2026 से पहले आने की संभावना नहीं है, जो छात्रों के करियर और आगे की योजनाओं के लिए बड़ा अवरोध साबित होगा। उच्च स्तर पर हुई शिकायतों का परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों द्वारा कई आवेदन सौंपे गए थे, जिनमें परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की गई थी। कई छात्रों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई। लगातार विरोध और शिकायतों के बाद प्रशासन ने एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर सहित अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों की समय-सारणी जारी की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak