khabar abhi tak

अधिवक्ता की गिरफ्तारी से पहले जरूरी हो संघ की इजाजत

 

स्टेट बार काउंसिल ने पुलिस प्रशासन को भेजा पत्र
अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर कड़ी आपत्ति, उचित कार्रवाई की मांग

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने हाल ही में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है। परिषद के उपाध्यक्ष आरके सिंह सैनी द्वारा भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ताओं को न केवल कोर्ट परिसर में बल्कि विभिन्न थानों में भी अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है, जो न्याय व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

अधिवक्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की अपील

पत्र में उल्लेख किया गया है कि अधिवक्ताओं के खिलाफ किसी भी शिकायत की जानकारी पुलिस विभाग को सीधे न देकर अधिवक्ता संघ को सूचित किया जाए ताकि तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आ सकें। परिषद ने कहा कि अधिवक्ताओं को सम्मान देना न्याय प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है। कई मामलों में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं को बिना कारण हिरासत में लेने या असहयोगात्मक रवैया अपनाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उपाध्यक्ष श्री सैनी ने आगे कहा कि यदि अधिवक्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार जारी रहा तो यह न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा। इसलिए पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा है कि अधिवक्ताओं से संबंधित मामलों की जांच निष्पक्ष रूप से की जाए और जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई हो। पत्र के अंत में परिषद ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं का सम्मान न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए अनिवार्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak