एरणाकुलम से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर होकर चलेगी

जबलपुर. रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 06195 एरणाकुलम जंक्शन (दक्षिण) से बरौनी जंक्शन के लिए एक तरफा 01 ट्रिप के लिए दिनाँक 15 नवम्बर 2025 को एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण रेलवे से प्रारम्भ होकर पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 

गाड़ी संख्या 06195 एरणाकुलम जंक्शन (दक्षिण) से बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 नवम्बर 2025 को एरणाकुलम जंक्शन स्टेशन से सायं 16:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में 05:40 बजे इटारसी, 09:50 बजे जबलपुर, 12:00 बजे कटनी एवं 13:30 बजे सतना स्टेशनों पर ठहरते हुए 18 नवम्बर 2025 को सुबह 07:00 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में आलुवा, तृश्शूर, पालक्काड जंक्शन, पोत्तनूर जंक्शन, तिरुप्पूर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई जंक्शन, काटपाडी जंक्शन, रेणुगुंटा जंक्शन, गुडुर जंक्शन, नेल्लूर, ओंगोल, तेनाली जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, वारंगल, बल्लारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन एवं मोकामा स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना : इस गाड़ी में 02 थर्ड एसी इकॉनमी, 08 शयनयान, 08 सामान्य श्रेणी एवं 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post