khabar abhi tak

ब्रम्ह सत्र सम्मेलन में शामिल होंगे देश के आध्यात्म विज्ञानी


जबलपुर।
केन्द्रीय अध्यात्म विज्ञान शाला ओंकारेश्वर में नवम् बुद्ध अवतार मायानंद चैतन्य जयंती पर चार दिवसीय ब्रम्ह सत्र सम्मेलन का आयोजन 9 से 12 नवम्बर तक है। इसमे पूरे देश से अध्यात्म विज्ञानी पहुंच रहे हैं। शहर से भी भक्त जन रवाना हो रहे हैं। यह आध्यात्म अगहन बदी 5 दिन 10 नवम्बर को सुबह 7 बजे सर्वांगयोग के पाठ से प्रारंभ होगा। सुबह 9 बजे स्वामी उमाशंकर चैतन्य धर्मदर्शन पर व्याख्यान देंगे। चार दिन तक ब्रम्ह सत्र सम्मेलन मे विश्वरूप परमात्मा के प्रत्यक्ष यथार्थ दर्शन दिव्य चक्षु योग द्वारा कराए जायेंगे। अध्यात्म विज्ञान शाला उपकेन्द्र के डा पुरुषोत्तम सराफ, पूर्व न्यायाधीश पुरुषोत्तम भट्ट, एसपी अग्रवाल, राजेन्द्र पाण्डेय ने लोगों से ओंकारेश्वर में धर्मलाभ लेने की अपील की है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak