khabar abhi tak

कमीशन ने लगाई फटकार, तब एक्टिव हुए जिम्मेदार

 


जबलपुर ननि:निकाय चुनाव की तैयारियाँ अधूरी, आयोग नाराज़:जबलपुर समेत कई जिलों में यही हाल

जबलपुर। जबलपुर नगर निगम  की चुनावी तैयारियों में लापरवाही सामने आने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने जबलपुर सहित कई जिलों के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। आयोग की समीक्षा में पाया गया कि मतदाता सूची, पोलिंग बूथों की व्यवस्थाएँ, रूट प्लान और अन्य तैयारियाँ अपेक्षित स्तर से काफी पीछे हैं। कई वार्डों में सर्वे और फील्ड रिपोर्ट्स में गंभीर कमियां पाई गईं। जबलपुर में भी  कार्यों की समीक्षा में कई गड़बड़ियाँ मिलीं, जिसके बाद कलेक्टर ने निगम आयुक्त सहित जिम्मेदारों को सुधार कार्य में तुरंत जुटने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि अब और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-कलेक्टर की सख्त चेतावनी

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह  ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि मतदाता सूचियों में त्रुटियों को जल्द ठीक करें, नए मतदान केंद्रों की बाधाओं को दूर करें और फील्ड विजिट अनिवार्य रूप से करें। निगम की धीमी तैयारी पर नाराज़गी जताते हुए आदेश दिया गया कि हर स्तर पर तेज़ी से सुधारात्मक कार्रवाई हो।

-सम्भाग के हाल भी बेहाल

जबलपुर संभाग की बैठक में भी कई अफसरों को फटकार लगाई गई। कार्ययोजना के अभाव, बूथों की दयनीय स्थिति और मतदाता सूची अपडेट में देरी को बड़ी चूक माना गया। आगामी दिनों में टीमों को निरंतर फील्ड विजिट व फोटो अपलोडिंग का निर्देश दिया गया है।

-कहाँ,कैसी गड़बड़ियाँ मिलीं

मतदाता सूचियों में भारी त्रुटियाँ

बूथों पर बुनियादी सुविधाएँ अधूरी

कई वार्डों में रूट प्लान फाइनल नहीं

सर्वे रिपोर्ट में असमानता

फील्ड विजिट के फोटो अपलोड नहीं

-चुनाव आयोग के प्रमुख निर्देश

सभी जिलों से रोज़ाना प्रगति रिपोर्ट

हर बूथ का वीडियो व फोटो साक्ष्य

मतदाता सूचियों की त्वरित त्रुटि-सुधार

जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही 

धीमी तैयारी वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी




Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak