khabar abhi tak

ठंड बढ़ते ही स्कूलों का समय बदला

 


 नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से, 6वीं से 12वीं तक 8:30 बजे से शुरू
जबलपुर कलेक्टर का आदेश 19 नवंबर से लागू, परीक्षाएं पहले की तरह ही होंगी

जबलपुर। जिले में शीतकालीन मौसम शुरू होने और तापमान में गिरावट को देखते हुए कलेक्टर ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 9:00 बजे या उसके बाद शुरू होंगी। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ की जाएंगी। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदानप्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों पर लागू होगा।प्र शासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी और उनमें कोई बदलाव नहीं होगा। नया समय 19 नवंबर 2025 से प्रभावी होगा। 

-क्या बदला

  • नर्सरी से 5वीं तक: कक्षाएं सुबह 9 बजे या बाद में
  • 6वीं से 12वीं तक: कक्षाएं सुबह 8:30 बजे
  • आदेश जिले के सभी बोर्ड और सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू

  • क्या यथावत रहेगा
  • परीक्षाएं पूर्व निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार ही होंगी
  • शैक्षणिक गतिविधियों में कोई परिवर्तन नहीं

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak