सतना। एमपी के सतना स्थित शंकर बाग नागौद में मोटर से आए बदमाश ने समीर सौदागर नामक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से समीर के हाथ की उंगलियां क्षत-विक्षत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावर की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
satna