khabar abhi tak

बारहा नहर के पास अज्ञात युवक पर फायर, खोपड़ी से पार निकल गई गोली


जबलपुर।
बरेला के बारह नहर के किनारे सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मृतक के सिर में गोली मारी गई है। गोली खोपड़ी के पार निकल गई है। रक्तस्त्राव ज्यादा हुआ था, जिससे अज्ञात की मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या प्रकरण दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

बरेला चौकी प्रभारी गौर टेकचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे गांव में रहने वाला मिलन पटेल नाम का व्यक्ति नहर के किनारे गया था, जहां उसने एक अज्ञात युवक को पड़ा देखा था। अज्ञात मृतक की हालत देखने से स्पष्ट प्रतीत हो गया था कि उसकी हत्या की गई है। लिहाजा, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी।

पुलिस ने दौरान शव पंचनामा निरीक्षण दौरान अज्ञात मृतक पुरूष के सिर पर गन शॉट इंजुरी होकर सिर के दाहिने तरफ कान के ऊपर गोली मारे जाने एवं सिर के वायें तरफ गोली बाहर निकलने का चोट दिखाई दी। गोली लगने से अत्याधिक मात्रा में ब्लड निकलकर मृतक के मुंह में भरा हुआ एवं नाक से कान से निकलकर नीचे जमीन पर फैला था। गोली मारे जाने के त्वचा पर गहरा काला कार्वन दिखाई दे रहा था। घटनास्थल पर मृतक की चप्पलें शव से दूरी पर पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल एवं मृतक के शव निरीक्षण से संघर्ष के साक्ष्य प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने अज्ञात के हुलिया के आधार पर सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेज दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak