khabar abhi tak

हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर उछलकर नाली में गिरा, एक की मौत


जबलपुर।
खितौला के पहरेवा नाके के पास बुधवार को हाईवा की टक्कर से एक ट्रैक्टर उछलकर नाली में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई है।

खितौला पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में पहरेवा निवासी शिवाशुं पटेल की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि सिहोरा के रहने वाले सागर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 नवम्बर को अपना आयसर ट्रैक्टर बनवाने के लिये सिहोरा पियूष इंटरप्राईजेज आया था। रात लगभग 8 बजे सिहोरा से अपना ट्रैक्टर सुधरवाकर निकला और रिलायंस पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाकर अपने गांव जा रहा था। पहरेवा जबलपुर नेशनल हाईवे पर रात लगभग 10-20 बजे उसके मामा पप्पू पटेल का लड़का शुभांशु पटेल एवं सचिन पटेल मिले, जो उसका ट्रैक्टर रूकवाकर बोले कि उन्हें घाट सिमरिया जाना है। उसने ट्रैक्टर किनारे खड़ा किया और बाथरूम जाने के लिये उतरा। तभी सचिन पटेल और शुभांशु उसके ट्रैक्टर में बैठने लगे थे। उसी समय सिहोरा तरफ से आ रहा हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9903 का चालक ने तेज गति से ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर रोड किनारे बनी नाली में गिर गया। वह एवं शुभांशु एवं सचिन पटेल रोड किनारे गिर गये। उसे पैर एवं शुभांशु के सिर में तथा सचिन पटेल केा हाथ पैर एवं शरीर में चोट आई। शुभांशु पटेल को हाथ पैर सिर एवं चोटें आने से मौके पर मृत्यु हो गयी। राहगीरों ने हम लोगों केा एम्बुलंेस से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर गये। डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभांशु पटेल को मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak