khabar abhi tak

घोड़े पर बैठकर कोर्ट पहुंचा डॉन, आर्म्स एक्ट का है आरोपी, पैरों में दर्द के कारण चलने में असमर्थ..!

 

बुरहानपुर। एमपी के बुरहानपुर स्थित न्यायालय परिसर में अलग नजारा देखने को मिला है। यहां पर आर्म्स एक्ट के मामले का आरोपी शेख शकील घोड़े पर बैठकर पहुंचा। शेख शकील के अनोखे अंदाज को देखकर कुछ पल के लिए लोग हैरत में पड़ गए। स्थानीय लोग शकील को शकील बदमाश या शकील डॉन के नाम से जानते है। 

                        बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरी मैदान में रहने वाले शकील के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जिसकी सुनवाई के लिए उसे कोर्ट में पेश होना पड़ता है। शकील ने बताया कि वह विकलांग है। पैरों में तकलीफ के कारण ठीक से चल नहीं पाता। इस वजह से वह पेशी के लिए घोड़े पर सवार होकर कोर्ट पहुंचा। कोर्ट परिसर के पास उसने अपने घोड़े को एक स्थान पर बांधा और फिर पेशी के लिए अंदर चला गया। इस अनोखे अंदाज में कोर्ट पहुंचने का वीडियो शेयर किया जाने लगा। कुछ लोगों ने कहा कि वह अपनी फोर-व्हीलर से आया था। शकील पहले तांगा चलाता था। उसके खिलाफ झगड़े और विवाद के कई मामले दर्ज हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak