khabar abhi tak

चाकू मारकर पड़ौसी युवती की हत्या, देखें वीडियो



जबलपुर।
उड़िया मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक युवती की पड़ौस में रहने वाले युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती के पिता उसे इलाज के लिए लेकर विक्टोरिया पहुंचे थे, जहां से उन्हें मेडिकल रिफर कर दिया था। मेडिकल में डॉक्टरों ने युवती की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

ओमती पुलिस ने बताया कि उड़िया मोहल्ले में रहने वाली मुस्कान यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या में पड़ोस में रहने वाले गोलू यादव का नाम सामने आ रहा है। मंगलवार को हुई इस वारदात में पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं। पुलिस का इशारा है कि हत्या के पीछे एक तरफा प्रेम हो सकता है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।


पुलिस का कहना है कि यह वारदात घर के पास ही की गई है। युवती सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी। उसी समय पक्के हुए नाले पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। उसी दौरान युवक अचानक आक्रमक हो गया था, जिसने चाकू निकालकर युवती को घोंप दिया था। चाकू के छह-आठ वार करने के बाद युवक भाग गया था। युवती की चीख-पुकार पर उसके पिता मौके पर पहुंचे थे और उसे लेकर थाने के बाद विक्टोरिया आए थे।

इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने दबी आवाज में बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनके बीच कोई तीसरा लड़का आ गया था, जिसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुए थे। आज सुबह भी इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ था, जिसमें चाकूबाजी हुई है। आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है, जिसके दो बच्चे भी हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak