khabar abhi tak

लोकमान्य तिलक-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बिगड़ी 7 माह के बच्चे की तबियत, रेलवे के डाक्टर कोच में चेकअप करने पहुंचे, सांस लेने में हो रही परेशानी

 

नरसिंहपुर। लोकमान्य तिलक-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक सात माह के बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ गई। बच्चे को सांस लेने में परेशानी होते देख यात्रियों ने बच्चे की हालत को देखते हुए डिप्टी स्टेशन सुपरीटेंडेंट नरसिंहपुर को दी। जिसपर डॉक्टर आरआर कुर्रे ने ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचते ही बच्चे की जांच की।                                                                                                                                                                      
                             बताया गया है कि जबलपुर कंट्रोल से संपर्क कर ट्रेन में कम पावर सप्लाई के चलते कोच को आरपीएफ थाने के समीप लाया गया। यहां डॉ कुर्रे ने बच्चे की जांच कर पाया कि फेफड़ों में संक्रमण है और वह गंभीर अवस्था में है। डॉक्टर ने तत्परता से बच्चे को नेबुलाइजेशन दिया। जिससे उसकी स्थिति में सुधार आया। बच्चे की हालत में सुधार के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं  रेलवे प्रशासन व डॉ आरआर कुर्रे का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रेल मदद के माध्यम से तुरंत चिकित्सा सहायता मिलने से उनके बच्चे की जान बच गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak