नरसिंहपुर में पकड़ी गई हरियाणा की कार, तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल,कारतूस, 5 लाख रुपए नगद मिले..!
byKhabarAbhiTak-
0
नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर स्थित गाडरवारा में चीचली रोड में निर्माणधीन ब्रिज के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा की एक कार एचआर 26 डीयू को रोक कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। पुलिस को कार की तलाशी लेने पर एक पिस्टल, दो कारतूस व पांच लाख रुपए मिले है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चीचली रोड में निर्माणाधीन ब्रिज के पास पुलिस की टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान हरियाणा पासिंग नम्बर की कार आते दिखी, जिसे पुलिस ने रोक लिया। कार सवार तीन युवकों से वाहन संबंधी कागजात मांगे गए। तीनों युवक कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह होने पर पुलिस ने कार सवार करन सिसोदिया, प्रखर जैन व महेन्द्र यादव निवासी गुना को पकड़ लिया। इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो एक पिस्टल, दो कारतूस व पांच लाख रुपए नगद मिले। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है। इनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।