khabar abhi tak

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर रेलकर्मियों के वेतन से कटेंगे 300 रुपये, 15 नवंबर तक देनी होगी सूचना

जबलपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (एएफएफडीएफ - आम्र्ड फोर्सेस फ्लेग डे फंड) के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे के रेल कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन से 300 रुपये की कटौती की जाएगी। यह राशि नवंबर महीने के वेतन से काटी जाएगी।

भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग की पहल पर पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 यदि कटौती रोकना है तो ये उपाय करेें 

यह कटौती सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अनिवार्य नहीं होगी। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी झंडा दिवस कोष के लिए यह राशि नहीं कटवाना चाहते हैं, तो उन्हें इसकी लिखित सूचना निर्धारित समय सीमा के भीतर देनी होगी।पैसा नहीं कटवाने के इच्छुक कर्मचारियों को 15 नवंबर तक इसकी लिखित सूचना देनी होगी।

यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी 15 नवंबर तक यह सूचना नहीं देता है, तो 300 रुपये की कटौती के लिए उनकी स्वीकृति मान ली जाएगी। यह राशि सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में जाएगी, जिसका उपयोग भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak