khabar abhi tak

पराली पर सरकार से सीधी टक्कर के मूड में किसान


रविवार को जबलपुर आएंगे भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसानों से करेंगे संवाद

जबलपुर। प्रदेश में जहां किसान सोयाबीन के कम दामों को लेकर आंदोलित है और पराली जलाने पर मुकदमा व जुर्माना जैसे कानूनों के कारण पैदा भय से आक्रोशित है। किसानों के तर्कों का प्रशासनिक अधिकारी उत्तर नहीं दे पा रहे हैं।  खाद की कमी, सिंहस्थ में लैंड पुलिंग का मुद्दा गरम है और किसान मूंग उड़द के भुगतान के लिए परेशान हैं। हालात यह है किसान सरकार से सीधे टकराने के मूड में है। प्रदेश में इन हालातों में देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट पर है। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल व प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी 2 नवंबर दिन रविवार को हैदराबाद से रेलमार्ग से सुबह 9 बजे आगमन हो रहा है। श्री पटेल ने बताया श्री रेड्डी जबलपुर जिले के किसानों से संवाद और किसान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मेल मुलाकात करेंगे। श्री पटेल के मुताबिक अखिल भारतीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी शहपुराए पाटन व पनागर के किसानों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे। इसके बाद प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गांव नूनिया कला में प्रांत टोली की बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। 

-इनसे करेंगे मुलाकात

टोली बैठक से पहले किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान नेता भगवत पटेलए प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल और प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी आदि से मुलाकात करेंगे। उसी दिन शाम 7 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak