khabar abhi tak

शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर घर के आंगन में दफना दी लाश, दो दिन तक शव के ऊपर सोता रहा युवक, पुलिस को गिरफ्त में भाग निकला


निवाड़ी।  ओरछा क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक रतिराम राजपूत ने अपनी प्रेमिका को अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर उसकी हत्या कर शव को घर के आंगन में दफना दिया। आरोपी युवक दफनाए गए शव के ऊपर खटिया लगाकर दो दिन वहीं सोता रहा। महिला जब दो दिन तक अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस थाना पहुंचकर लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने संदेह होने पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने युवती की हत्या कर दफनाया जाना स्वीकार किया। 

                                      पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओरछा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला के रतिराम के साथ प्रेमसंबंध रहे।  जिसके चलते दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। महिला द्वारा रतिराम पर शादी का दबाब बना रही थी। इसके लिए वह अपने पति तक को छोडऩे के लिए तैयार थी। रतिराम के लिए यह रिश्ता बोझ बन गया था। जिसके बाद उसने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त कालीचरण, मुकेश व ज्ञान सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। 3 अक्टूबर की रात आरोपी रतिराम ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया, जहां पर रतिराम ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला ने फिर से शादी करने के लिए कहा तो रतिराम ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने अपने दोस्तों की मदद से घर के आंगन में गड्ढा खोदकर शव को वहीं दफना दिया। शव दफनाने के बाद उस जगह को मिट्टी और गोबर से लीप-पोतकर उस पर एक खटिया डाल दी गई। आरोपी उसी खटिया पर दो दिन तक सोता रहा। इधर महिला दो दिन तक अपने घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन को रतिराम पर शक हुआ तो पुलिस को बताया। पुलिस 5 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर में खुदाई कर महिला का शव बरामद किया है।

पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड-

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने रतिराम को गिरफ्तार कर लिया था, इस बीच आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जिसे पकडऩे के लिए अब पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

परिजनों ने कहा, ब्लेड से शरीर पर किए घाव- 

मृतक की चाची का आरोप है कि ब्लेड से भतीजी के हाथ पर वार किए गए। उसके गले पर करंट लगाया और गड्ढा खोदकर घर में जिंदा दफन कर दिया। उसके बाद भी आरोपी रतिराम  पूरे गांव में घूमता फिरता रहा। रतिराम अपने दोस्तों के साथ पूरे गांव में हंसी मजाक करता रहा और ऐसे रहा कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। मृतक की चाची ने आरोपियों को जल्द पकडऩे की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak