धान के लिए कहर बना मोंथा तूफान,लागत के लाले...देखें वीडियो


खेतों से लेकर खलिहानों तक तबाही के मंजर, किसान संघ ने की सर्वे की मांग,मक्का व मटर की फसलों को भी भारी नुकसान


जबलपुर। देश के कई इलाकों में आम जनजीवन को प्रभावित करने वाले मोंथा तूफान के कारण जबलपुर में बारिश का दौर जारी है,जिससे धान,मक्का और मटर की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। भारतीय किसान संघ महानगर प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा ने बताया कि  संघ ने सरकार और प्रशासन से नुकसान का सर्वे करने की मांग की है। 

-बारिश नहीं रुकी तो...

धान लगभग पककर तैयार है और कुछ जगह किसानों ने काटकर खलिहानों में रख ली है। अचानक हुई बारिश के कारण किसानों के सामने अपनी फसल को बचाने का संकट खड़ा हो गया है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामदास पटेल व जिला मंत्री धनंजय पटेल ने सभी तहसीलों के किसानों से चर्चा कर बताया कि धान व मक्का की फसल पककर तैयार है बारिश होने के कारण धान की फसल गिरकर बिछ गई है,जिसके कारण फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। यदि बारिश जल्दी नहीं रुकी तो नमी के कारण धान में अंकुरण आ जाएगा और ज्यादा नुकसान बढ़ जाएगा। संघ ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि जिला प्रशासन तत्काल सर्वे टीम किसानों के खेतों तक भेजे। जिन भी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है उनका सर्वे कर तत्काल राहत राशि व मुआवजा दिया जाए।


- मटर के महंगे बीज बोये,लागत के भी लाले

जबलपुर जिले में एक जिला एक उत्पाद के रूप में चयनित मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों ने बारह हजार रुपए क्विंटल तक के महंगे बीज बोकर मटर की फसल तैयार की है। किसानों से मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ स्थानों पर मटर की फसल पानी में डूब गई है। जिससे फंगस लगना व फसल की जड़ों का गलना शुरू हो जाएगा और कुछ दिन में सूख जाएगी। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा और उत्पादन भी प्रभावित होगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post