khabar abhi tak

मंडला में कब्र से निकाली युवक की लाश, अब जबलपुर मेडिकल कालेज में दोबारा होगा पोस्टमार्टम, परिजन बोले, हत्या की है

 

मंडला। एमपी के मंडला स्थित मोहगांव में अप्रेल माह में मृत पाए गए युवक गोलू नंदा की लाश को कब्र से निकालकर आज दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर के मेडिकल कालेज भेजा गया है। यह कार्रवाई परिजनों की आपत्ति व पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए गए सवालों के बाद की गई है। 

                                     पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंडला के मोहगांव क्षेत्र के जंगल में अप्रेल माह में गोलू नंदा नामक युवक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। उसवक्त पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या बताते हुए परिजनों को शव सौंप दिया था। जिन्होने गोलू नंदा का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन परिजन लगातार कह रहे थे कि गोलू ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए मामले की दोबारा जांच और न्याय की मांग की थी। परिजनों की शिकायत व आशंका को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसडीएम की अनुमति प्राप्त की। इसके बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पुन: पोस्टमॉर्टम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दोबारा डॉक्टरों से जांच की जाएगी  जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak