khabar abhi tak

करवाचौथ पर महिला को रस्सी से हाथ-पैर बांधकर लाठियों से पीटा, पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलने पहुंची थी ससुराल,

 

नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर करवाचौथ पर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलने पहुंची महिला को ससुराल वालों ने रस्सी से हाथ, पैर बांधकर लाठियों से बुरी तरह पीटा। लाठी व डंडे से की गई पिटाई से महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिला की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।                                                   
                            बताया गया है कि गाडरवारा के चीचली में रहने वाली  दीपा कौरव की 21 मई 2024 में नरसिंहपुर में रहने वाले सत्यम से गायत्री मंदिर में शादी हुई थी। इसी दिन दोनों ने रजिस्टर्ड भी कराया था। शादी के बाद एक-दो महीना तो सबकुछ ठीक रहा, इसके बाद पति व ससुराल वालों ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। वे मायके वालों से दहेज की मांग करने लगे। यहां तक कि ससुराल वालों की प्रताडऩा के बीच पिता की मौत हो गई। पीडि़ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि मेरे पिता के पास दो मकान, दो प्लॉट व कृषि भूमि के साथ कुछ बैंक बैलेंस भी था। पिता की मौत के एक महीने बाद ससुराल वालों ने मुझसे पिता की जायदाद का आधा हिस्सा अपने नाम कराने कहा। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। प्रताडऩा से तंग आकर करीब 6 महीने मायके आकर रहने लगी। इसके बाद भी मायके पक्ष के लोग यह नहीं चाहते थे कि घर टूटे, करवाचौथ पर दीपा ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा और मां के कहने पर 10 अक्टूबर की शाम 7 बजे दीपा अपने ससुराल आई थी, ताकि वह अपने पति सत्यम के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलेगी। यहां पर पहुंचते ही ससुराल वालों ने गाली गलौच शुरु कर दी। विरोध करने पर सभी ने रस्सी से हाथ, पैर बांधकर दीपा को बुरी तरह पीटा जिससे शरीर पर गंभीर चोटें आई। दीपा के साथ मारपीट किए जाने की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और उन्होने दीपा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak