संघ के सिपाही देशहित के विमर्श में जुटे... देखें वीडियो...




 अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरु,संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित 46 प्रांतो के प्रतिनिधि मौजूद, ‘ाताब्दि वर्ष के कार्यक्रमों के साथ रणनीतियों पर हो रही चर्चा

जबलपुर। जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज 30 अक्टूबर  से ‘ाुरु हो गयी है। 1 नवंबर तक चलने वाली इस बैठक में आरएसएस प्रमुख सरसंघचालक मोहन भागवत सहित देश भर के संघ पदाधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में शामिल होने के लिए जबलपुर आ सकते हैं। बैठक की शुरुआत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, फिल्म अभिनेता असरानी, ऐसे कई प्रमुख सहित 207 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

-भागवत ने दिया संबोधन

गुरुवार सुबह 9 बजे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक की शुरुआत हुई, जिसे सरसंघचालक मोहन भागवत ने संबोधित किया। उनके साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह-सरकार्यवाह, अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र एवं प्रांत स्तर के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और समविचारी संगठनों के प्रमुख भी बैठक में शामिल हुए हैं।


-गुरु तेगबहादुर और बिरसा मंुडा किए जाएंगे याद

तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर देशभर में चल रहे अभियानों और आगामी योजनाओं पर मंथन किया जाएगा। 1 नवंबर तक राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाना है। इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भी विशेष रूप से याद किया जाएगा। शहर के विजन नगर स्थित कचनार सिटी में संगठनात्मक गतिविधियों, रणनीतियों और योजनाओं पर विचार विमर्श का प्रमुख मंच रहेगा।संगठनात्मक गतिविधियों, रणनीतियों और योजनाओं पर विचार विमर्श का प्रमुख मंच रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post