पत्नी के नाम पर बिना पंजीयन के चल रहा था हास्पिटल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील..!

 

रीवा। एमपी के रीवा में बिना पंजीयन के पत्नी के नाम पर संचालित हो रहे सजीवन हास्पिटल को आज सील कर दिया गया। आज जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाही की है। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने हास्पिटल के संचालक को चेतावनी दी थी। इस अस्पताल का संचालन संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ सह प्राध्यापक डाक्टर मुकेश तिवारी की पत्नी के नाम पर किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि अस्पताल के पास न तो वैध पंजीयन था और न ही आवश्यक दस्तावेज।                                                                                                                                         
                              बताया गया है कि रीवा शहर की एक गली में  स्थित सजीवन हॉस्पिटल देखने में तो किसी बड़े अस्पताल जैसा है, लेकिन जब जांच टीम पहुंची तो पाया गया कि यहां ओपीडी, एक्स-रे व अन्य जांच सुविधाएं बिना पंजीयन संचालित की जा रही थीं। अस्पताल परिसर में ही दवाइयां बेची जा रही थीं, लेकिन वहां कोई फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था जो नियमों के सीधा उल्लंघन है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पहले अस्पताल को नोटिस जारी कर जांच के लिए अधिकारी भी भेजे थे। लेकिन उस समय अस्पताल प्रबंधन ने टीम के साथ अभद्रता की जिससे मामला गंभीर हो गया था। इसके बाद प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एसडीएम डॉ अनुराग तिवारी, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर अस्पताल को सील कर दिया। वहीं डॉ मुकेश तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post