khabar abhi tak

दलित युवक को बंधक बनाकर पेशाब पिलाई, गाड़ी चलाने से मना करने पर बेरहमी से पीटा..!

 

भिंड। एमपी के भिंड में तीन युवकों ने दलित वर्ग के वाहन चालक का ग्वालियर से अपहरण किया और भिंड के सुरपुरा लेकर आए। यहां पर चालक को बेरहमी से पीटा और पेशाब पिलाई। वाहन चालक को आज भिंड के जिला अस्पताल में भरती कराया गया है। जिससे मिलने के लिए एएसपी संजीव पाठक व कलेक्टर करोड़ीलाल मीणा पहुंचे और पीडि़त से बात की। हालांकि पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर तीसरे की तलाश शुरु कर दी है। 

                                पुलिस को पूछताछ में पीडि़त युवक ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर है, पहले वह दतावली गांव में सोनू बरुआ की बुलेरो गाड़ी चलाता था लेकिन कुछ दिन पहले गाड़ी चलाना छोड़ दिया और ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित अपनी ससुराल में जाकर रहने लगा। बीती देर रात सोनू बरुआ, आलोक पाठक व छोटू ओझा पहुंचे और जबरन कार में बैठाकर सुरपुरा गांव ले आए। गांव पहुंचने के बाद उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए पेशाब पिलाई। हालात बिगड़ते देख भाग निकले। पीडि़त को लोगों ने देखा तो अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। जहां पर घायल की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पीडि़त की रिपोर्ट पर मारपीट कर बंधक बनाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सोनू और आलोक पुलिस की हिरासत में हैं। छोटू की तलाश जारी है। पीडि़त को पेशाब पिलाने के आरोप की जांच की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak