कुत्तों ने खा लिया नवजात का सिर व हाथ, कचरे के ढेर में दफनाए गए शव को खोद कर निकाला
byKhabarAbhiTak-
0
छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर आवारा कुत्तों ने नवजात का सिर व हाथ नोंच-नोंच कर खा लिया। कचरे के ढेर में शव मिलने की खबर पाते ही पुलिस कर्मी पहुंच गए, जिन्होने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि कुत्तों ने शव का खोदकर निकाला और नोंचकर खा गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बर्मन की जमीन क्षेत्र में देर रात आवारा कुत्तें एक नवजात को नोंच-नोंच कर खा रहे थे, आसपास के लोगों ने कचरे के ढेर की ओर देखा तो स्तब्ध रह गए। इस बात की खबर तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्तों को भगाते हुए शव को बरामद किया, पुलिस का कहना था कि शव कुछ दिन पुराना लग रहा है, जिसे कुत्तों ने नोंच नोंच कर क्षत-विक्षत कर दिया है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि किसी ने कचरे के ढेर के बीच गढ्डा खोदकर लाश को दफना दिया होगा, जिसे कुत्तों ने खोदकर निकाल लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद भी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आखिर किसने शव को दफनाया है।