khabar abhi tak

अवैध निर्माण के दौरान बिजली का पोल भी कब्जा लिया


नेपियर टाउन में बिजली अधिकारियों की कार्रवाई, नोटिस जारी

जबलपुर। नेपियर टाउन में सड़क पर अवैध निर्माण की हडबड़ी में  बिजली के खंभे को ही घर के अंदर कर लिया। बिजली विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो पोल को घर के अंदर  देखकर चौंक  गई। सहायक अभियंता ने इस संबंध में पंचनामा बनाकर कार्रवाही की और मकान मालिक पुष्पा ठाकुर को पोल से अवैध बाउंड्री को अलग करने के लिए नोटिस जारी किया है। कनिष्ठ अभियंता अरूण कुमार मालवीय ने मौके पर जांच की तो पाया कि पेट्रोल पंप के बाजू वाली गली मदन महल थाने के पास पोल क्रमांक डब्ल्यू -35 पी-3 के चारों ओर आइवीआरएस 1885004319 नर्मदा बाई द्वारा बाउंड्री का निर्माण कर लिया गया है। जिस वजह से पोल घर के अंदर हो गया है, इससे  करंट लगने का खतरा भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak