khabar abhi tak

धनतेरस पर सोना लुढ़का, खरीदार बढ़े, देखें वीडियो



जबलपुर।
धनतेरस पर आज शनिवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इससे त्योहार पर सोना-चांदी के खरीदार बढ़ गए हैं। सोना करीब एक हजार रूपए लुढ़कने की खबर है। चांदी में भी गिरावट बनी हुई है। सराफा एसोशिएशन के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1294 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ सोने का भाव 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

आठ हफ्तों की तेजी के बाद शुक्रवार को सोने में गिरवट देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 2532 रुपये की गिरावट के साथ 127320 रुपये पर थी। सोने की कीमत करीब 2 फीसदी गिर गई। वहीं, चांदी भी 10 हजार रुपये से ज्यादा टूटकर 157300 रुपये प्रति किलो पर थी। चांदी की कीमत में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। यह गिरावट कुछ बाहरी बाजार के कारकों के कारण हुई, जिन्होंने भू-राजनीतिक और आर्थिक चिंताओं को अस्थायी रूप से कम कर दिया, जिससे मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया।

बाजार विशेषज्ञ राजेश सराफ कहते हैं कि अचानक आई इस गिरावट के पीछे एक मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन पर लगाए जाने वाले उच्च टैरिफ को लेकर अधिक सुलहवादी रुख था, जिसने वैश्विक तनाव को कम करने में मदद की। इन्होंने बताया कि इस गिरावट का मतलब यह नहीं है कि बाजार ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है। यह कोई नहीं जानता कि डोनाल्ड ट्रंप कब कोई कदम उठा सकते हैं। यह आठ हफ्तों में पहली बड़ी गिरावट है। अगला हफ्ता महत्वपूर्ण होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak