ईओडब्ल्यू की दबिश के बाद जागे अधिकारी, विक्टोरिया के 6 कर्मचारियों को नोटिस

 

                                                  छापामार कार्रवाई के दौरान अकाउंट शाखा के कर्मचारियों से पूछताछ करते ईओडब्ल्यू की की टीम (फाइल फोटो)


विक्टोरिया अस्पताल के अधिकारियों पर भी कसा जाएगा शिकंजा, निर्माण कार्यों में करप्शन से जुड़ा प्रकरण 

जबलपुर। करीब एक सप्ताह पूर्व विक्टोरिया अस्पताल में ईओडब्ल्यू की छापे की कार्रवाई के बाद अब विक्टोरिया अस्पताल प्रबंधन की भी नींद टूटी है।  सिविल सर्जन डॉ. नवनीत कोठारी ने जिला अस्पताल के निर्माण कार्य व मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी मामले में ने 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने जानकारी छिपाई और प्रबंधन को गुमराह किया। जबलपुर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 16 अक्टूबर को अस्पताल में छापा मारकर 2009 से 2020 के दस्तावेज जब्त किए थे। जिनकी जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। जिसमें अकाउंट सेक्शन के कर्मचारियों पर शिकंजा कसते दिख रहा है। 

-पांच चुप रहे, सिर्फ एक कर्मचारी ही बोला

उधर, सिविल सर्जन डॉ. कोठारी ने अकाउंट सेक्शन के कर्मचारी नोनेलाल पटेल, केके राजपूत, निरुपा परते, आलोक नगाइच और नीतेश राठौर को नोटिस दिए हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान इनमें से सिर्फ नीतेश ने ईओडब्ल्यू टीम के सवालों का जवाब दिया था। अन्य कर्मचारी जवाब भी नहीं दे पाए।

-कई अधिकारी भी संदेह के घेरे में

ईओडब्ल्यू 2022 से जानकारी मांग रहा है, 17 पत्र भी लिखे पर इन कर्मचारियों ने जानकारी नहीं दी। डॉ. कोठारी का कहना है कि ईओडब्ल्यू 2022 से जानकारी मांग रहा है और 17 बार पत्र भी लिखे पर इन कर्मचारियों ने ना ही जानकारी दी और ना ही वरिष्ठ अधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब न देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इस जांच के जद में कई बड़े अधिकारी आ सकते हैं।

-शिकायत के आधार पर मारा छापा

ईओडब्ल्यू की टीम ने शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को अस्पताल में छापा मारा था। ईओडब्ल्यू  को दो शिकायतें मिली थीं, जिनमें 2009 से 2020 तक निर्माण कार्य और मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। म्व्ॅ ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दस्तावेज मांगे थे। इसके लिए 17 बार पत्र लिखे गए, पर जानकारी नहीं दी गई।  

Post a Comment

Previous Post Next Post