khabar abhi tak

के्रन अनियंत्रित होकर पलटी, NHAI कर्मचारी की मौत, दो गंभीर, ट्रक को सड़क से हटाते वक्त हादसा

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सिल्लेवानी-नागपुर रोड पर आज शाम 5 बजे के लगभग  एक क्रेन के नीचे दबने से एनएचएआई कर्मचारी की मौत हो गई। क्रेन के नीचे दबे दो लोग घायल हैं। ये दोनों व्यक्ति क्रेन ऑपरेशन में मदद कर रहे थे। दूसरी के्रन के आने पर तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों की हालत देखते हुए भरती कर लिया गया है। 

                                   सड़क किनारे फंसे एक ट्रक को निकालने के दौरान पहुंची के्रन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। क्रेन पलटते ही तीन लोग दब गए, जिन्हे देख लोगों में चीख पुकार मच गई, खबर मिलते ही उमरानाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। क्रेन पलटने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन और ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak