खबर है कि ईडी के छापे के समय पूर्व जिला आबकारी अधिकारी के घर में कोई मौजूद नहीं था। इंदौर व भोपाल की 2 टीमों ने यहां दबिश दी। बीएल डांगी मंदसौर में नौकरी के दौरान काफी विवादों में रहे, उनके ऊपर पिपलिया मंडी शराब दुकान से 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके साथ ही मंदसौर शहर प्रतिबंध के बावजूद शहर से लगातार शराब बिक्री की खबरें भी सामने आती रही ऐसे में उनकी कार्यशैली पर भी सवाल उठे। 22 अगस्त को उनका ट्रांसफर दतिया हो गया था। इसके बाद आज ईडी ने उनके घर लगभग 5 घंटे सर्चिंग की। टीम सुबह करीब 5 बजे आई और 10 बजे वापस लौटी। हालांकि इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी।
Tags
madhya-pradesh