khabar abhi tak

सड़क दुर्घटना में युवा कारोबारी की मौत, मां-बहन अत्यंत गंभीर, नवरात्रि के कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार..!

 

छतरपुर। नौगांव में देर रात करीब 2 बजे हुई एक सड़क हादसे में नगर के युवा कारोबारी और कार बाजार संचालक अनुज उर्फ शिवम पटेरिया 29 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनुज की मां क्रांति देवी 50 वर्ष व बहन रुचि पटेरिया 27 वर्ष के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।  रूप से घायल हो गईं।

                            बताया गया है कि अनुज पटेरिया अपने परिवार के साथ छतरपुर स्थित एक रिश्तेदार के घर नव दुर्गा पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से घर के लिए निकले। घर से कुछ दूरी पर कार गढ्डे से उछलकर अनियंत्रित हुई और एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार अनुज की मौके पर मौत हो गई। वहीं मां व बहन के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नौगांव के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak