khabar abhi tak

बेपनाह प्यार : जीजा-साले का एक-दूसरे की बहन पर आया दिल


बरेली।
उत्तरप्रदेश के बरेली में एक जीजा-साले का बेपनाह प्यार सामने आया है, जिसमें दोनों का दिल एक-दूसरे की बहन पर आ गया। दोनों अपनी माशूका को लेकर भाग गए, जिससे परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को खोज लिया लेकिन अब वे दोनों अपनी-अपनी माशूका के साथ रहने पर अड़े हुए हैं, उनकी प्रेयसी भी उनके साथ हैं। 

यह मामला बरेली के नवागगंज के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक युवक का विवाह छह साल पहले पड़ोस के ही एक गांव की युवती से हुआ था। शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच विवाहिता ने दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन समय के साथ युवक की नजदीकियां अपनी साली से बढ़ गई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 

उधर, जीजा-साली की प्रेम कहानी परिवार के सामने आ गई थी, लेकिन उधर, इसमें नया पहलु जुड़ गया, जब साले का अपने जीजा की बहन पर दिल आ गया।  दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। परिवार मे चर्चाएं थी। फिर हुआ यह, 23 अगस्त को जीजा अपनी साली को लेकर अचानक गायब हो गया। इसकी भनक लगते ही दूसरे दिन 24 अगस्त को साला भी जीजा की बहन को लेकर भाग गया था। 

अप्रत्याशित इस घटना में दोनों परिवारों ने अपनी तरफ से खोजबीन शुरू की और आखिरकार 15 दिन बाद पुलिस ने चारों को खोजकर कोतवाली में बैठा लिया। दोनों परिवार आमने-सामने आए और समझाने बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब दोनों युवतियों ने साफ कह दिया कि वे अपने.अपने प्रेमी के साथ ही रहेंगी। थानेदार अरुण कुमार के मुताबिक, अभी तक किसी भी परिवार ने औपचारिक तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने चारों लोगों से पूछताछ की है। दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास भी चल रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak