जबलपुर। जीएसटी काउंसिल बैठक में लोगों की टकटकी लगी हुई है। बुधवार-गुरूवार को इस बैठक में आम आदमी के लिए अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें ' किचन से लेकर देहरी ' तक शून्य टैक्स की उम्मीद बनी हुई है।
जानकार कहते हैं कि 47 आइटम ऐसे होने वाले हैं, जिनमें शून्य टैक्स लगाया जा सकता है। इन वस्तुओं पर आपको टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। शून्य टैक्स ऐसी वस्तुओं पर लगाया जा सकता है, जो रोजमर्रा में इस्तेमाल होते हो। इसमें जरूरी वस्तुएं जैसे पनीर, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती और रोटी जैसी खाद्य वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा या फिर 5 फीसदी टैक्स लगाया जा सकता है। ऐसे ही स्टेशनरी, चिकित्सा उपकरण और दवाइयों पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा या फिर 5 फीसदी टैक्स लिया जा सकता है। वहीं, ऐसी वस्तुएं जो हानिकारक है, उन पर जीएसटी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा पेट्रोलियम और सोने और हीरा जैसी वस्तु पर पहले जैसे ही टैक्स लगेगा। हालांकि सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
हो सकते हैं बदलाव
- 12 फीसदी टैक्स स्लैब वाले 99 फीसदी प्रोडक्ट 5 फीसदी वाली कैटेगरी आ जाएंगे।
- 28 फीसदी टैक्स स्लैब में आने वाली वस्तु 18 फीसदी टैक्स स्लैब में शामिल हो जाएंगे। 10 फीसदी तक टैक्स कम हो जाएगा।
ये कहते हैं लोग
- जीएसटी की इस बैठक में कई फायदे होंगे। आम आदमी को राहत मिल सकेगी।
राजकुमार लखवानी
- टैक्स शून्य होने से किचन का बजट सामान्य हो सकेगा। इसका फायदा गृहणियों को पहुंचेगा।
शैलेन्द्र कुशवाहा
- कॉसमेटिक पर ' जीएसटी का मलहम ' बाजार में तेजी ला देगा। महिला वर्ग को फायदा पहुंचेगा।
एसपी सिंह