khabar abhi tak

रेलवे में संरक्षा सेमीनार का आयोजन


जबलपुर।
जबलपुर मंडल में दमोह में अमित कुमार साहनी, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी की उपस्थिति में एक संरक्षा सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में जबलपुर मंडल के लगभग 85 कर्मचारियों ने भाग लिया।


इस सेमीनार का मुख्य उद्देश्य संरक्षा, सुरक्षा, समय पालन और रेल परिचालन को सुरक्षित ढंग से संचालित करना था। सेमीनार में शंटिंग कार्य के दौरान जी एंड एस आर नियमों का पालन, कार्य स्थल की संरक्षा तथा ट्रैक अनुरक्षण में सावधानियाँ, स्पैड की रोकथाम के उपाय एवं सावधानियाँ, बीसीएन/एच एल के दरवाजे से सिगनल मास्ट व लेडर हिट होकर टूटने से बचाव, ओ.एच.ई. क्षेत्र में कार्य करते समय ली जाने वाली आवश्यक सावधानियॉं, रोल डाउन से बचाव के उपाय व सावधानियाँ, हॉट एक्सल/फ्लेट टायर से बचाव के उपाय एवं सावधानियाँ, रिले रुम अनुरक्षण ,डिसकनेक्श /रीकनेक्शन जारी करने जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। प्रत्येक विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रकाश डाला गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak